Lyrics
Hindi Lyrics
शेंदुर लाल चढायो अच्छा गजमुख को
दोन्दिल लाल बिराजे सुत गौरीहर को
हाथ लिए गुड़ लड्डू साई सुरवर को
महिमा कहे ना जाय लागत हूँ पद को
जय जय जी गणराज विद्यासुखदाता
धन्य तुम्हारो दर्शन मेरा मत रमता
जय देव जय देव
भावभगत से कोई शरणागत आवे
संतति संपत्ति सबहि भरपूर पावे
ऐसे तुम महाराज मोको अति भावे
गोसावीनन्दन निशिदिन गुण गावे
जय देव जय देव
जय जय जी गणराज विद्यासुखदाता
धन्य तुम्हारो दर्शन मेरा मत रमता
जय देव जय देव
